महासमुंद| सद्भावना शिविर 30 दिसंबर को महासमुंद ब्लाक के ग्राम घोड़ारी में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक होगा। शिविर में जिले के विभिन्न विभाग सहभागिता करते हुए अपने-अपने विभागीय योजनाओं, सुविधाओं और लाभों की विस्तृत जानकारी के तहत प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेजों और आवेदन संबंधी मार्ग दर्शन दिया जाएगा।


