कुंड में फिसल कर गिरने से महिला की मौत, पीहर पक्ष ने दहेज हत्या का केस दर्ज कराया

अलवर| गांव चोरोटी की रहने वाले 27 वर्षीय महिला निक्की उर्फ विक्की की खेत पर बने पानी के कुंडे में गिरने से मौत हो गई। पीहर पक्ष ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। घटना गुरुवार की है। मृतका के परिजनों ने बताया कि निक्की की 2021 में चोरोटी इस्तमुरार निवासी मनोज से शादी हुई थी। निक्की की बहन प्रियंका की भी शादी इसी परिवार में हुई है। उनका कहना था कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले दोनों बेटियों को दहेज में ट्रैक्टर की मांग लेकर प्रताड़ित करते थे। उधर, मृतका के सुसराल वालों का कहना था कि निक्की कपड़े धोते समय फिसल कर कुंडे में गिर गई। सीसीटीवी कैमरे में निक्की फिसल कर कुंडे में गिरते दिखी है। मेडिकल ज्यूरिष्ट सिद्धार्थ ने बताया कि मृतका के शरीर पर कोई चोट नहीं है। विसरा जांच के लिए भेजेंगे। मृतका निक्की

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *