भास्कर न्यूज| अलवर बदमाशों ने अखैपुरा पुलिस थाने के पास खड़ी एक प्राइवेट बस के गुरुवार देर रात पत्थर मारकर शीशे फोड़ दिए। बस मालिक डालचंद ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह अपनी टूरिस्ट ट्रैवल्स बस को अखैपुरा पुलिस थाने के पास खड़ी कर घर चला गया। शुक्रवार सुबह बस को ड्राइवर लेने आया। बस का पीछे का शीशा टूटा मिला। मौके पर पत्थर टुकड़े भी पड़े मिले। इससे साफ पता चलता है कि असामाजिक तत्वों ने जानबूझकर पत्थर मारकर बस के शीशे फोड़े हैं। थाने के बाहर इस तरह की वारदात पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे है। पुलिस ने मामला दर्ज कर बस के शीशे फोड़ने वालों की तलाश शुरू कर दी।


