अलवर| शहर के दो सौ फीट रोड स्थित अरावली इंफ्रा इक्विपमेंट ऑफिस में घुसकर 12-15 लोगों ने ऑफिस संचालक व स्टाफ को पीटा। तोड़फोड़ कर 51 हजार 600 रुपए नकदी लूट ले गए। वैशाली नगर पुलिस ने बताया कि आलेख पुत्र भूषण कांत कौशिक निवासी स्कीम एक आर्य नगर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह एस्कॉर्ट का ऑथराइज्ड डीलर है । गुरुवार दोपहर भजीट गांव के 10-15 लोग गाड़ी में सवार होकर ऑफिस में आए। जो लाठी, डंडे व फर्सी व हथियारों से लैस थे। आरोपियों ने आते ही फर्नीचर में तोड़फोड़ शुरू कर दी। गाली-गलौच की। आरोपियों ने मेरे ऊपर जानलेवा हमला कर दिया। स्टाफ बचाव करने लगा तो उनके साथ भी मारपीट और महिला स्टाफ से अभद्रता की । हमलावर करण सिंह उर्फ लीला व उसके लड़के मोहन ने मेरे ऊपर लाठी से वार किया। गुप्तांगों में चोटें आई। आरोपी हाकम व अजय ने मारपीट की। बदमाश काउंटर में रखे 51 हजार 600 रुपए लूट कर फरार हो गए। साथ ही आरोपियों ने बुजुर्ग पिता के साथ ही भी हाथापाई कर दी। हमले में मेरे मुंह, पीठ, कंधों, कान व गले में गंभीर चोट आई हैं।


