काली मोरी फाटक के पास पानी की लाइन में लीकेज, फिसलन से हादसे

अलवर। काली मोरी फाटक के पास आरएसईबी रोड पर पानी की पाइपलाइन दो जगहों से लीकेज होने के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर लगातार पानी बहने से कीचड़ और फिसलन बनी रहती है। इससे रोजाना दुपहिया वाहन चालक व पैदल राहगीर गिरकर घायल हो रहे हैं। यहां से पॉलिटेक्निक कॉलेज, सरकारी महिला आईटीआई कॉलेज और आसपास की फैक्ट्रियों में काम करने वाले लोग प्रतिदिन आवाजाही करते हैं। पानी भरने और गंदगी के कारण कपड़े खराब हो जाते हैं और वाहनों को भी नुकसान पहुंच रहा है। लीकेज के कारण सड़क भी क्षतिग्रस्त हो रही है। – सुरेश सैनी

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *