अलवर। आर्ट्स कॉलेज वाले पुल के नीचे से कर्मचारी कॉलोनी की ओर जाने वाले रास्ते पर लॉ कॉलेज के सामने सीवरेज का कवर सड़क से काफी ऊपर उठा हुआ है। जबकि, सीवरेज का हिस्सा आंशिक रूप से खुला भी पड़ा है। इस कारण इस यहां से गुजरने वाले वाहनों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दुपहिया वाहन चालक और राहगीरों को खतरा रहता है। क्योंकि अचानक उभरे कवर से टकराने पर दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। कई बार नगर निगम आयुक्त को समस्या से अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। रात के समय स्थिति और भी खतरनाक हो जाती है। – डॉ. राहुल गर्ग जलालपुरिया


