सड़क पर 400 मीटर तक बहता गंदा पानी, प्रशासन ने गड्ढा खुदवाकर निकासी रुकवाई

भास्कर न्यूज | ब्यावर शहर में एक मकान ऐसा भी है जिसके गंदे पानी की निकासी व्यस्ततम सड़क पर 400 मीटर तक हो रही है। इससे यहां से रोजाना आवागमन करने वाले करीब 5 हजार लोग प्रभावित हो रहे हैं। ऐसी समस्या सार्वजनिक निर्माण विभाग और नगर परिषद की संयुक्त अतिक्रमण कार्रवाई के दौरान उजागर हुई। अधिकारियों ने पानी की निकासी का स्रोत पता कर उस पर रोक लगाई। साथ ही संबंधित मकान मालिक को पाबंद किया। सार्वजनिक निर्माण विभाग के एईएन ओपी देवंदा और परिषद के जेईएन चांगगेट कॉलेज रोड की ओर निरीक्षण पर पहुंचे, जहां उन्हें सड़क के एक ओर लगातार बहता पानी दिखाई। जांच में सामने आया कि कॉलेज के सामने स्थित एक मकान से पानी की निकासी होकर मुख्य मार्ग पर करीब 15 फीट आगे बह रहा था। अधिकारियों ने मकान के पास गड्ढा खुदवाकर पानी को वहीं रोकने के निर्देश दिए। सड़क किनारे निकासी की अस्थायी व्यवस्था कर स्रोत को बंद करवाया। परिषद और पीडब्ल्यूडी की संयुक्त कार्रवाई के दौरान गुरुवार दोपहर को अधिकारियों की पाबंदी का असर दूसरे दिन देखने को मिला। जब कॉलेज रोड स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा के बाहर लगे डीजी सेट को अन्यत्र शिफ्ट किया गया। इस संबंध में परिषद जेईएन कपिल गोरा और पीडब्ल्यूडी एईएन ओपी देवंदा ने बैंक प्रबंधन को नोटिस जारी कर पाबंद किया था कि बैंक की ओर से लगाए गया डीजी सेट सड़क मार्गाधिकार में आता है। बैंक इसे अपने स्तर पर हटवा लें, नहीं तो परिषद अपने स्तर पर इसे हटाएगा। पाबंद करने के साथ ही परिषद टीम ने बैंक प्रबंधन से पेनल्टी भी वसूली। इसका असर यह हुआ कि बैंक प्रबंधन ने तुरंत उसे अन्यत्र शिफ्ट कराने की कार्रवाई शुरू की। इसी प्रकार अन्य व्यापारियों ने प्रशासन की आगामी कार्रवाई और सख्ती को ध्यान में रखते हुए सड़क मार्गाधिकार में अड़चन बनने वाले अस्थाई अतिक्रमण को अपने स्तर पर ही हटवाया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *