ग्यारस की अर्जी आई, भक्ता मिल ज्योत जगाई…

ब्यावर |सूरज पोल गेट बाहर स्थित बांके बिहारी मंदिर में पौष बड़ा कार्यक्रम एवं भजन महोत्सव का आयोजन हुआ। बांके बिहारी मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष माणक डाणी ने बताया कि पौष माह में बांके बिहारी मंदिर में पौष बड़ा में पौष बड़ा का दूसरा महोत्सव टाक समाज के तत्वावधान में समाज की मातृशक्ति सखी ग्रुप द्वारा पौष बड़ा महोत्सव, भजनोत्सव और ध्वजारोहण का मंगल आयोजन मंदिर परिसर में हुआ। अध्यक्ष ममता टाक ने बताया कि सुबह 10.15 बजे मातृ शक्ति सखी मंडल द्वारा पूजित ध्वजा को मंदिर शिखर पर फहराया गया। सुबह 11 बजे से भजनोत्सव में भजन गायक हिमांशु चौहान द्वारा ठाकुर म्हारे घरा ले चालू रें, पतली सी पीताम्बरी में सिया मरलो रे…, ग्यारस की अर्जी आई, भक्ता मिल ज्योत जगाई…, बांस की बांसुरिया पे घणे इतरावे…, गोपाल लाल मैं तो थारा दर्शन करवा आई जी…, बाजरा की रोटी खा ले श्याम तू चूरमा ने भूल जावेगो… की प्रस्तुति दी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *