भीलवाड़ा | शहर के पथिक नगर स्थित महेश हॉस्पिटल में रविवार 21 दिसंबर को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक टाइप 1 डायबिटीज के मरीजों (बच्चे जो इन्सुलिन पर है) की जांच व जानकारी कैंप होगा। बाल एवं शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रज्ञा सोमानी ने बताया कि कैंप में टाइप 1 डायबिटीज के मरीजों को परामर्श, शुगर की जांच, तीन महीने के शुगर के औसत की जांच, BMI की जांच मात्र 200 रुपए में की जाएगी। इन्सुलिन लगाने की सही तकनीक, इलाज संबंधित नवीनतम जानकारी, खानपान संबंधित जानकारी भी देंगे। कैंप में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजिस्ट डॉ. प्रज्ञा सोमानी जो बच्चों में हार्मोन्स संबंधित रोगों के विशेषज्ञ है वह परामर्श देंगी।


