हाई कोर्ट में शनिवार को भी सुनवाई की तैयारी की भनक लगते ही इसका विरोध शुरू हो गया है। मप्र स्टेट बार काउंसिल के सदस्यों ने इसका विरोध करते हुए मप्र के चीफ जस्टिस को चिट्ठी लिखी है। इसके अलावा हाई कोर्ट बार एसोसिएशन, ग्वालियर ने भी चीफ जस्टिस को पत्र लिखा है। उल्लेखनीय है कि वर्तमान में सोमवार से शुक्रवार तक प्रकरणों की सुनवाई हो रही है। वकीलों ने स्पष्ट रूप से इस प्रयोग का विरोध करते हुए कहा कि शनिवार को हाई कोर्ट में पैरवी के लिए 95 फीसदी से ज्यादा वकील तैयार नहीं है। ऐसे में 2026 से इसे लागू ना किया जाए क्योंकि इससे वकीलों पर काम का अनावश्यक बोझ पड़ेगा और काम की गुणवत्ता प्रभावित होगी। ग्वालियर में 84,773 केस लंबित हैं


