अलवर| मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 कार्यक्रम के तहत अलवर विधानसभा क्षेत्र में नए मतदाताओं को मतदाता सूची में जोड़ने के लिए विशेष क्लस्टर कैंप लगेंगे। इन कैंपों का उद्देश्य युवाओं, महिलाओं, दिव्यांगजनों, ट्रांसजेंडर और वंचित वर्गों को मतदाता सूची से जोड़ना है। निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी एवं एसीईएम अलवर शहर अरविंद कविया ने बताया कि 22 व 23 दिसंबर को विधानसभा क्षेत्र के सभी राजकीय व निजी कॉलेजों तथा उच्च माध्यमिक स्कूलों में विशेष क्लस्टर कैंप लगाए जाएंगे। अलवर| रक्तदान महादान फाउण्डेशन व श्याम परिवार केशव नगर की ओर से 1 जनवरी को रक्तदान शिविर के पोस्टर का एडीएम सिटी ने विमोचन किया। शिविर संयोजक अमित कालरा ने बताया कि प्रेमानंद महाराज के गुरुदेव मोहित मराल गोस्वामी महाराज के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में 1 जनवरी को रक्तदान शिविर लगाया जाएगा।


