अलवर। हाल ही में सोशल मीडिया पर लोग पहाड़ों पर ट्रैकिंग करने और खुले में लकड़ियां जलाकर खाना बनाने की तस्वीरें व वीडियो पोस्ट कर रहे हैं। इससे न केवल अन्य लोग भी इस काम को दोहराते हैं, बल्कि जंगल में आग लगने का गंभीर खतरा बढ़ गया है। स्थानीय वन प्रेमियों और नागरिकों ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि इस तरह की गतिविधियों से वन्यजीव और वन क्षेत्र दोनों को नुकसान हो सकता है। – जैमन


