एआई अपनाएं, नहीं तो भविष्य में शिक्षकों और स्कूल की उपयोगिता खत्म हो जाएगी

अलवर| शहर में विभिन्न शिक्षक संगठनों के दो दिवसीय प्रांतीय शैक्षिक सम्मेलन की शुरुआत हुई। राजस्थान अंबेडकर शिक्षक संघ का प्रांतीय अधिवेशन का उद्घाटन 200 फीट रोड पर एक रिसॉर्ट में हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जयराम जाटव पूर्व विधायक रहे। अध्यक्षता राम चरण वर्मा प्रदेश अध्यक्ष राजस्थान अंबेडकर शिक्षक संघ ने की। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में सरिता राज, पन्नालाल बैरवा, ओम शंकर वर्मा, लालचंद हटीला, लक्ष्मण प्रसाद, राम सिंह बैरवा मंगल राम जाटव, जगदीश प्रसाद, आनंदमल चौहान, सुभाष गोठवाल व गोपाल प्रसाद उपस्थित रहे। जयराम जाटव ने कहा कि एक शिक्षक को समझ में जागरूकता फैलानी चाहिए और एक नशा मुक्त समाज का निर्माण करना चाहिए। राजस्थान शिक्षक संघ प्रगतिशील का सम्मेलन श्री पल्लीवाल जैन महासभा भवन हसन खान मेवाती नगर में हुआ। अखिल राजस्थान विद्यालय शिक्षक संघ अरस्तु का प्रांतीय शैक्षिक सम्मेलन बानसूर में हुआ। सम्मेलन में प्रो. रामकुमार गुर्जर ने कहा कि वर्तमान समय एआई टेक्नोलॉजी का है और शिक्षकों को इसे शीघ्र अपनाना होगा। अन्यथा भविष्य मे शिक्षक व स्कूल की उपयोगिता शून्य हो सकती है। सम्मेलन में बिना तबादला नीति शिक्षकों के तबादले करने, डीपीसी करके प्रधानाचार्यों को पोस्टिंग नहीं देने का विरोध हुआ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *