कांग्रेस पार्षदों का आरोप, नगर परिषद उनके वार्डों में काम स्वीकृत नहीं कर रही

बांसवाड़ा| नगर परिषद में विकास कार्यों को लेकर भेदभाव के आरोप सामने आए हैं। नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष धर्मेंद्र तेली ने कांग्रेस के पार्षदों के साथ शुक्रवार को कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर बताया कि नगर परिषद ने पूर्व में निर्माण कार्यों की निविदाएं निकाली थी, लेकिन कांग्रेस पार्षदों के वार्डों में एक भी काम स्वीकृत नहीं किया गया। जबकि अन्य वार्डों में सड़कों, सीसी रोड, पेचवर्क और नालियों के निर्माण कराए जा चुके हैं। आवेदन में वार्ड 57, 58 सहित 37, 15, 17, 24 और 5 के अंतर्गत आने वाली गलियों और सड़कों की लंबी सूची दी गई है, जहां सड़कें जर्जर हैं या निर्माण अधूरा है। कई स्थानों पर स्कूल, मंदिर, मस्जिद, कॉलोनियों और मुख्य मार्गों तक की सड़कें पूरी तरह खराब हो चुकी हैं, जिससे आमजन को परेशानी हो रही है। मांग की गई है कि सभी वार्डों में समान रूप से विकास कार्यों की स्वीकृति जारी की जाए और राजनीतिक आधार पर हो रहे भेदभाव को तत्काल समाप्त किया जाए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *