बांसवाड़ा| राज्य के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने शुक्रवार को सर्किट हाउस में जिले के सभी शिक्षा अधिकारियों की बैठक लेकर शिक्षा विभाग की विभिन्न योजनाओं की क्रियान्वित समय पर करने, स्कूलों को संस्कार, स्वास्थ्य और शैक्षिक गतिविधियों के लिए योजनाबद्ध रूप से संचालित करने, नई पीढ़ी को स्वस्थ और संस्कारित बनाने के लिए स्कूलों में प्रतिदिन सूर्य नमस्कार अनिवार्य रूप से करवाने, प्रार्थना सभा में वंदे मातरम् राष्ट्र गीत और स्कूल समय समाप्ति पर सबकी उपस्थिति में रोजाना राष्ट्र गान करने, स्कूलों में होने वाली प्रायोगिक परीक्षाओं में किसी भी विद्यार्थी से किसी तरह की राशि नहीं लेने, पाठ्यक्रम विभाजन के अनुसार क्रियान्व्यन सुनिश्चित करने, सत्रांक की मॉनिटरिंग करते हुए लिखित परीक्षा में पचास फीसदी प्राप्तांक, खेलकूद कालांश को शैक्षिक गतिविधि का हिस्सा मानते हुए संचालन करने, स्कूलों में एवजी शिक्षक के मामलों की जांच करवाकर प्रतिवेदन शिक्षा निदेशक को भेजने, पेड़ पौधों की देखभाल के लिए 200 पौधों पर नरेगा कार्मिक लगाने, निजी स्कूलों में छात्रावास बिना अनुमति के संचालित नहीं करने, धर्मांतरण की गतिविधियों पर सख्ती से रोकने, नशा करने वाले शिक्षकों व कार्मिकों के खिलाफ कार्रवाई करने, स्कूल परिसर को स्वच्छ व पॉलिथीन मुक्त रखने के निर्देश दिए। बैठक में सीडीईओ राजेंद्र कुमार चौबीसा, डीईओ माध्यमिक जयदीप पुरोहित, एडीपीसी विनोद राठौड़ सहित सीबीईओ मौजूद थे।


