यदुवंशी समाज एकजुट, पुनर्वास करने की मांग

सिटी रिपोर्टर | बोकारो शुक्रवार को सेक्टर-5 जीजीपीएस स्कूल के समीप स्थित खटाल में यदुवंशी समाज की बैठक हुई। अध्यक्षता समाजसेवी अशोक यादव ने की। बैठक में आरजेडी जिलाध्यक्ष बुद्ध नारायण यादव आदि शामिल हुए। बैठक में खटाल, झुग्गी व दुकानों में रहकर जीवनयापन करने वाले गरीब और मेहनतकश परिवारों की समस्याओं पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि ये परिवार किसी भी तरह से बाहरी नहीं हैं, बल्कि यहीं के स्थाई नागरिक हैं, जो वर्षों से मेहनत-मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहे हैं। कहा कि पूर्ण पुनर्वास, वैकल्पिक व्यवस्था और आजीविका सुनिश्चित किए बिना घर-दुकान तोड़ना न केवल अमानवीय है, बल्कि सामाजिक न्याय के सिद्धांतों के भी विरुद्ध है। सर्दी के मौसम में, जब रात का तापमान काफी नीचे चला जाता है, ऐसे में परिवारों को बेघर करना गंभीर मानवीय संकट को जन्म दे सकता है। स्पष्ट किया कि वह अपने अधिकारों की रक्षा के लिए कानूनी और शांतिपूर्ण मार्ग अपनाएंगे। बैठक में अवधेश यादव, रमेश यादव, अवधेश सिंह यादव, घनश्याम चौधरी, जानकी राय, जितेंद्र नारायण, शिवप्रशन आदि थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *