बोकारो | ठेकेदार द्वारा जाति सूचक गाली-गलौज करते हुए मारपीट की शिकायत चास के कदमतल्ला निवासी धीरेन बाउरी ने सेक्टर-4 एससी-एसटी थाना में की है। कहा है कि वह 2023 से सुपरवाइजर के पद पर मेसर्स रितेश इंटरप्राइजेज में काम करता है। कंपनी के मालिक पीके मिश्रा है। 17 दिसंबर को दोपहर दो बजे नीरज चौबे ने फोन कर कार्यालय में बुलाया। जब वह पहुंचा तो देखा कि पहले से ठेकेदार पीके मिश्रा, नीरज चौथे, पिन्टू सिंह और अन्य लोग मौजूद थे। आरोप लगाया कि ठेकेदार पीके मिश्रा ने गाली देते हुए दुर्व्यवहार कर गेटपास छीन और अपमानित किया।


