शहीदी सप्ताह पर लगेगा रक्तदान और नेत्रदान कैंप

जालंधर| स्वयंसेवी संगठन दिशादीप शहीदी दिहाड़े को समर्पित 20 से 31 दिसंबर तक रक्तदान और नेत्रदान कैंप लगाएगी। गत वर्षो की भांति इस वर्ष भी 26 दिसंबर को गांव सरींह/हुसैनपुरा में यह कैंप लगाया जाएगा। इसमें पूर्व सरपंच गुरमुख सिंह, प्रसिद्ध हॉकी खिलाड़ी, हुसैनपुर के सरपंच दलविंदर सिंह, दिशादीप के नकोदर एरिया के इंचार्ज करण वडेरा तथा यूथ क्लब के प्रधान लकी को समाज के प्रति सेवाओं को ध्यान में रखते हुए सम्मानित किया जाएगा। बाबा अजीत सिंह ने सभी गांव वासियों तथा क्षेत्रवासियों से कैंप में आने की अपील की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *