केंद्र की पीएम पोषण योजना पर सख्त नजर है। शिक्षा मंत्रालय ने चंडीगढ़ प्रशासन के शिक्षा सचिव को पत्र लिखकर जालंधर में मिड- डे मील ऑडिट की घोषणा की है। ऑडिट 22 दिसंबर से 2 जनवरी तक होगा। स्कूलों से लेकर लाभार्थी बच्चों तक की जांच होगी। मुख्य लेखा नियंत्रक कार्यालय ने पत्र में कहा कि मंत्रालय सचिव ने योजना की ऑडिट को मंजूरी दी है। खास बात यह है कि टीमें लाभार्थी बच्चों से सीधे बातचीत करेंगी। ऑडिट टीम में सीनियर एओ सौमित्र प्रमाणिक, एएओ अनिल कुमार, सलाहकार जेएस भाटिया, सलाहकार मुकेश कुमार रहेंगे। अफसरों को रिकॉर्ड तैयार रखने के निर्देश हैं। ऑडिट से पंजाब में योजना के खर्च और लाभार्थियों तक पहुंच पर पारदर्शिता बढ़ेगी। 21 हजार स्कूलों और शिक्षा केंद्रों में 22 लाख बच्चे हैं, जबकि योजना के तहत 15 लाख बच्चों को भोजन मिल रहा है।


