नागौर में सुबह से बूंदाबांदी, ओले गिरने का अलर्ट:ठंड में ठिठुरने‌ लगे लोग, कल से कोहरे का अनुमान, न्यूनतम तापमान 4 डिग्री

प्रदेश के मौसम में एक्टिव हुए पश्चिमी विक्षोभ की वजह से बीती रात से ही जिले में बादल छाने शुरु हो गए। आज सुबह से जिले में बूंदाबांदी का दौर जारी है। बादल छाने के चलते सुबह ग्रामीण अंचल में लोग जल्दी घरों से नहीं निकलर। फिलहाल जिले में आज ओले गिरने का अलर्ट भी जारी किया गया है। जिला मुख्यालय समेत जिले भर में आज सुबह 7 बजे से बूंदाबांदी का दौर शुरू हो गया, जो अभी तक लगातार जारी है। आज सुबह बूंदाबांदी जारी रहने और आसमान में बादल छाए रहने से लोगों की दिनचर्या भी काफी प्रभावित हुई। सड़कों पर लोगों की आवाजाही भी काफी कम रही। आवश्यक कार्य होने पर ही लोग घरों से बाहर निकल रहे हैं। फिलहाल बादल छाने और बूंदाबांदी होने से सर्दी का असर बढ़ गया है। हालांकि आज नागौर में तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं हुआ। नागौर के सरकारी एग्रीकल्चर कॉलेज स्थित वेदर स्टेशन पर सुबह न्यूनतम तापमान 5 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि इससे पहले शुक्रवार को भी यहां न्यूनतम तापमान 5 डिग्री ही दर्ज किया गया था। वहीं शुक्रवार को जिले में अधिकतम तापमान 30 डिग्री दर्ज किया गया था। मौसम एक्सपर्ट्स के अनुसार प्रदेश के मौसम में एक्टिव हुए प्रभावी वेस्टर्न डिस्टरबेंस के असर के चलते बारिश की गतिविधियां शुरू हुई है। आज बारिश होने के बाद प्रदेश में ज्यादातर इलाकों में कोहरा छाया रहेगा। इस दौरान तापमान में भी उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। जयपुर मौसम केंद्र ने नागौर में आज बारिश के साथ ओले गिरने का येलो अलर्ट जारी किया है। इसके बाद नागौर में 12 जनवरी और 13 जनवरी को घना कोहरा छाने का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *