सीकर में सुबह से बारिश,ओले गिरने का भी अलर्ट:बादलों के चलते अंधेरा सा छाया,कल से 2 दिन घना कोहरा

प्रदेश के मौसम में एक्टिव हुए वेस्टर्न डिस्टरबेंस के असर के चलते बीती रात से ही जिले में बादल छा चुके हैं। आज सुबह से जिले में बारिश का दौर जारी है। बादल छाने के चलते सुबह अंधेरा सा छाया रहा। फिलहाल जिले में आज ओले गिरने का अलर्ट भी जारी किया गया है। आज सुबह बारिश जारी रहने और आसमान में बादल छाए रहने से लोगों की दिनचर्या भी काफी प्रभावित हुई। सड़कों पर लोगों की आवाजाही भी काफी कम रही। आवश्यक कार्य होने पर ही लोग घरों से बाहर निकले। फिलहाल बादल छाने के बीच सर्दी का असर भी बना हुआ है। हालांकि आज सीकर में तापमान में कोई बदलाव नहीं हुआ। सीकर के कृषि अनुसंधान केंद्र फतेहपुर पर सुबह न्यूनतम तापमान 2.5 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि इससे पहले शुक्रवार को भी यहां न्यूनतम तापमान 2.5 डिग्री दर्ज किया गया था। वहीं शुक्रवार को जिले में अधिकतम तापमान 24.5 डिग्री दर्ज किया गया था। मौसम एक्सपर्ट्स के अनुसार प्रदेश के मौसम में एक्टिव हुए प्रभावी वेस्टर्न डिस्टरबेंस के असर के चलते बारिश की गतिविधियां शुरू हुई है। आज बारिश होने के बाद प्रदेश में ज्यादातर इलाकों में कोहरा छाया रहेगा। इस दौरान तापमान में भी उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। जयपुर मौसम केंद्र ने सीकर में आज बारिश के साथ ओले गिरने का येलो अलर्ट जारी किया है। इसके बाद सीकर में 12 और 13 जनवरी को घना कोहरा छाने का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *