कोटा का युवा लेगा राष्ट्रीय क्रिकेट कोच की ट्रेनिंग:रेलकर्मी का बीसीसीआई लेवल 1 कोचिंग के लिए चयन

कोटा के युवा का राष्ट्रीय क्रिकेट कोच की ट्रेनिंग के लिए चयन हुआ है। भूपेंद्र यादव (40) कोटा डीआरएम ऑफिस में क्लर्क है। साल 2001 से क्रिकेट खेल रहे है। भूपेंद्र ने बताया कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने राष्ट्रीय क्रिकेट कोच ट्रेंनिग के लिए पूरे देश से 25 क्रिकेटरों का चयन किया गया है। इसमें उनका भी नाम भी शामिल है।आगामी 13 से 16 जनवरी तक ऑन लाइन ट्रेनिंग होगी। इसके दो महीन बाद बीसीसीआई लेवल-1 क्रिकेट कोचिंग के लिए नेशनल क्रिकेट अकादमी बेंगलूर में भी चार दिन की प्रेक्टिकल ट्रेनिंग होगी।
भूपेंद्र ने बताया ट्रेनिंग में एनसीए के मुख्य कोच या पूर्व भारतीय अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी दूसरे अनुभव कोच चयनित खिलाड़ियों को ट्रेनिंग देंगे। ट्रेनिंग पूरी होने के बाद चयनित खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर के मैचों में कोच लग सकेंगे। भूपेंद्र नेशनल लेवल पर क्रिकेट मैच खेल चुके। भूपेंद की नौकरी भी खेल कोटे में लगी है। भूपेंद्र फिलहाल जबलपुर में रेलवे के केंप में है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *