नाहरगढ़ की वॉल पर बच्चों के साथ दिखा लैपर्ड:दो बच्चों के साथ आज सुबह पर्टयकों को दिखाई दिया, लोग लैपर्ड को देख कर फोटोग्राफी करने लगे

जयपुर के नाहरगढ़ वॉल पर आज सुबह 8 बजे लैपर्ट अपने दो बच्चों के साथ दिखाई दिया। लैपर्ड को वॉल कर देख कर पर्यटक काफी खुश हुए, इस दौरान कई लोगों ने लैपर्ट और उसके बच्चों की फोटोग्राफी भी की। स्थानीय निवासी मुकेश मीणा ने बताया कि वह नाहरगढ़ के पीछे नाहरगढ़ थाना इलाके में परिवार के साथ रहते हैं। आज सुबह बच्चों के साथ नाहरगढ़ घूमने निकले थे। इसी दौरान लोगों का शोर पार्किंग एरिया के पास सुनाई दिया। भाग कर मौके पर देखा तो लैपर्ड वॉल पर वॉक करता हुआ दिखाई दिया। लोगों ने नजदीक से लैपर्ट को देखा तो वह बहुत उत्साहित थे। इस दौरान लोगों ने लैपर्ट की फोटोग्राफी और वीडियो ग्राफी भी कि। इस पॉइंट पर लैपर्ट ने कुछ माह पहले ही दो बच्चों को जन्म दिया हैं। वह अपने बच्चो के साथ यहां पर मूवमेंट करते हुए दिखाई देते हैं। पब्लिक होने का बाद भी लैपर्ड ने आज तक किसी पर भी हमला नहीं किया हैं, वह शोर अधिक होने पर वॉल से नीचे उतर कर जंगल की तरफ चले जाते हैं। सुबह और शाम के समय कई बार लैपर्ट का मूवमेंट रहता है। दो माह में कई बार दिखाई दिया लैपर्ट लेपर्ड पार्किंग पर मौजूद सिक्योरिटी गार्ड दिनेश ने बताया कि इस पॉइंट के पास में लैपर्ट ने कुछ समय पहले दो बच्चों को जन्म दिया जिन्हें वह अपने मूह में दबा कर वॉल पर घूमती हुई दिखाई देती हैं। लोगों के लिए आकर्षण का केन्द्र बन जाता हैं। जिस के बाद से बड़ी संख्या में लोग यहां पर लैपर्ट को देखने के लिए आते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *