जिले में मावठ की बरसात से बदला मौसम:वेस्टर्न डिस्टरबेंस से बारिश के बाद तापमान में हुई 2 डिग्री की गिरावट

जैसलमेर जिले में बीती रात मावठ की बारिश से मौसम में बदलाव आया। मौसम विभाग के येलो अलर्ट के बाद बीती रात करीब 11 बजे के बाद हल्की बारिश हुई। इस बारिश से सड़कें भीग गई और सर्दी का असर तेज हो गया। हालांकि सुबह मौसम साफ रहा मगर बारिश के बाद से सड़कों पर पानी और मौसम में ठंडक का एहसास हो गया। मौसम में बदलाव के चलते तापमान में भी 2 डिग्री की गिरावट हुई। मौसम विभाग के अनुसार जिले में वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से मौसम में बदलाव आया है और मावठ की बारिश हुई। रविवार से जिले में मौसम साफ रहने की संभावना है। गौरतलब है कि जैसलमेर में कड़ाके की सर्दी का असर पिछले तीन चार दिनों से गायब हो चुका है। हालांकि सुबह व रात में सर्दी का असर है। लेकिन दोपहर में धूप में बैठने पर धूप भी तीखी लग रही है और गर्म कपड़े भी उतारने पड़ रहे हैं। लेकिन शुक्रवार रात को हुई मावठ की हल्की बारिश के बाद एक बार फिर से मौसम में बदलाव देखने को मिला। जिससे लोगों को बीते दिनों से मिली सर्दी की हल्की राहत से एक बार फिर सामना करना पड़ा। जिले में मावठ की बारिश के बाद से तापमान 11 डिग्री से गिरकर 9 डिग्री पर पहुंच गया। कल से मौसम साफ रहने की संभावना मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आगामी दो दिनों तक मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। कृषि मौसम वैज्ञानिक अतुल गालव ने बताया कि शुक्रवार को एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ है। इसके प्रभाव से शनिवार को जैसलमेर जिले में कहीं कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है। वहीं शनिवार को घना कोहरा छाने की भी संभावना है। रविवार को हल्का कोहरा छा सकता है। उसके बाद मौसम साफ रहेगा। आगामी दिनों में दिन व रात के पारे में गिरावट होगी। जिससे कड़ाके की सर्दी का असर फिर बढ़ेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *