फाजिल्का में तीन बच्चों के पिता की मौत:बाइक खंभे से टकराने से हुआ हादसा, डाक्टर से चेकअप करवा लौट रहा था घर

पंजाब के फाजिल्का में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। वह तीन बच्चों का पिता था। मृतक की पहचान गांव मुलियावाली निवासी के रूप में हुई है, जो मनरेगा में मजदूरी का काम करता था। फाजिल्का के गांव मुलियावाली निवासी कश्मीर सिंह डबवाला कलां से दांत का चेकअप करवाकर बाइक से वापस लौट रहा था। रास्ते में उनकी बाइक एक खंभे से टकरा गई। जिससे उनके सिर पर गंभीर चोट लगी। सड़क सुरक्षा फोर्स की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और घायल कश्मीर सिंह को अरणीवाला के निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक के भाई जागीर सिंह ने बताया कि कश्मीर सिंह दांत के दर्द के कारण डॉक्टर को दिखाने गए थे। दुर्घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है और शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया है। कश्मीर सिंह के तीन बच्चे हैं, जिनके सिर से पिता का साया उठ गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *