मानसा में ट्रक और मिनी पिककअप की भिड़ंत:बैटरी व्यापारी की मौत, ड्राइवर गंभीर रूप से घायल; कोहरे के चलते हादसा

मानसा के बुढलाडा में मंगलवार सुबह घने कोहरे के कारण एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बैटरी व्यवसायी नवनीत मेहता उर्फ हैप्पी अपने छोटा हाथी वाहन में बैटरी और अन्य सामान लेकर ड्राइवर गुरदास सिंह के साथ जखेपाल की ओर जा रहे थे। बच्छुआना रोड पर सामने से आ रहे एक ट्रक से उनका वाहन टकरा गया। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत सिविल अस्पताल बुढलाडा ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान हैप्पी मेहता की मौत हो गई। ड्राइवर गुरदास सिंह की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें मानसा के लिए रेफर कर दिया गया है। इस घटना से पूरे शहर में शोक की लहर है। स्थानीय पुलिस मामले की जांच कर रही है और कोहरे के कारण हुए इस हादसे में ट्रक चालक की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *