लुधियाना में कुत्ते के काटने से बच्चे की मौत:सप्ताह में दूसरी घटना, गुस्साए ग्रामीणों का धरना

लुधियाना के जगराओं मुल्लापुर दाखा के पास स्थित गांव हसनपुर में आवारा कुत्तों ने एक और मासूम की जान ले ली। खेतों में रहने वाले परिवार के 11 वर्षीय बच्चे हरसुखप्रीत सिंह को कुत्तों ने नोच-नोचकर मार डाला। पांचवीं कक्षा का छात्र हरसुखप्रीत ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। लुधियाना के हसनपुर गांव में कुत्तों का आतंक रूकने का नाम नहीं ले रहा है । पहले आवारा कुत्तों का शिकार बुजुर्ग होते थे लेकिन अब मासूम बच्चों पर जानलेवा हमला करते हैं । आवारा कुत्तों के काटने के कारण गांव में दूसरे मासूम की मौत हुई है। यह घटना एक सप्ताह के भीतर गांव में दूसरी ऐसी दर्दनाक घटना है। इससे पहले एक प्रवासी परिवार के बच्चे की भी कुत्तों के हमले में मौत हो गई थी। लगातार हो रही ऐसी घटनाओं से आक्रोशित ग्रामीणों ने लुधियाना-फिरोजपुर मुख्य मार्ग पर धरना दे दिया। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सड़क जाम कर दी। ग्रामीणों का आरोप है कि प्रशासन आवारा कुत्तों की समस्या को लेकर गंभीर नहीं है। दो मासूमों की मौत के बाद भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों। गांव में आवारा कुत्तों का आतंक इतना बढ़ गया है कि गांव के बच्चे, महिलाएं घर से बाहर निकलने से डरने लगे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *