जालंधर में पेट्रोल पंप पर गुंडागर्दी, CCTV:कार सवारों ने कर्मचारियों को बुरी तरह पीटा, वारदात कर आरोपी फरार

पंजाब के जालंधर में राओवाली गांव के पास यूनीक फिलिंग स्टेशन (पेट्रोल पंप) पर देर रात कार सवार बदमाशों ने गुंडागर्दी की। आई-20 कार में सवार होकर आए युवकों ने पेट्रोल पंप पर काम करने वाले लोगों को बुरी तरह से पीटा। घटना की सूचना मिलते ही थाना मकसूदां की पुलिस क्राइम सीन पर जांच के लिए पहुंच गई थी। मारपीट के दौरान पेट्रोल पंप का एक कर्मचारी थप्पड़ पड़ने से बेहोश भी हो गया था। बाद में जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। सारा घटनाक्रम सीसीटीवी में कैद हो गया था। सीसीटीवी के आधार पर पुलिस ने आरोपियों की पहचान करनी शुरू कर दी है। प्राथमिक जांच में पता चला है कि आरोपी तेल डलवाने के लिए आए थे। इस दौरान उन्होंने इस वारदात को अंजाम दिया। क्राइम सीन पर जांच के लिए पहुंचे थाना मकसूदां के एएसआई राजिंदर सिंह ने कहा- पुलिस कंट्रोल रूम से सूचना पास दी गई थी। जिसके बाद उनकी टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने फिलहाल मामले में पीड़ितों के बयान दर्ज किए हैं। पेट्रोल पंप मालिक बोले- 5 हमलावरों ने की वारदात पेट्रोल पंप के मालिक राम निरंजन कैंथ ने पुलिस को बताया कि देर रात उनके पंप पर एक पुलिस का स्टीकर लगी आई-20 कार आकर रुकी। कार में करीब 5 हमलावर सवार थे। आरोपी ने आते ही पहले कहा की गाड़ी में तेल डाला जाए। मगर आरोपियों की कार से पहले ही एक कार खड़ी थी। जब कर्मचारियों ने कहा कि उक्त गाड़ी में तेल डालने के बाद उनकी गाड़ी में तेल डाला जाएगा, इसी बात पर गुस्साए हमलावरों ने मारपीट शुरू कर दी। कर्मचारियों के अनुसार वारदात के वक्त आरोपी नशे में थे। वहीं, जिन व्यक्तियों से मारपीट की गई, उन्हीं उम्र भी काफी ज्यादा है। घटना में राजिंदर प्रसाद और विशाल तिवारी गोंडा (यूपी) है। जोकि जालंधर में राओवाली के पास ही रहते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *