पंजाब के कपूरथला में शुक्रवार की देर रात गैंगवार की दो अलग-अलग घटनाएं सामने आई हैं। भुल्लथ सब-डिवीजन के गांव शादीपुर और नंगल लुबाना में हुई घटनाओं में दो लोग घायल हो गए। डीएसपी करनैल सिंह के अनुसार गांव शादीपुर में पुरानी रंजिश को लेकर दो गुटों के बीच गोलीबारी हुई। जिसमें एक युवक घायल हुआ। दोनों गुटों के खिलाफ पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। परिवार से जानकारी जुटा रही पुलिस वहीं दूसरी घटना गांव नंगल लुबाना में हुई। जहां फायरिंग में एक व्यक्ति घायल हुआ। पुलिस के मुताबिक घायल व्यक्ति एक महीने पहले अमेरिका से लौटा था। फिलहाल पुलिस घायल व्यक्ति के परिवार से जानकारी जुटा रही है और मामले की गहन जांच कर रही है। दोनों घटनाओं ने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंताएं बढ़ा दी हैं।


