SOG की कार्रवाई:900 किलोमीटर दूर संस्थान; फिर भी एक ही सत्र में निय​मित कर ली 3 डिग्री-डिप्लोमा

एसओजी ने शुक्रवार को जयपुर नगर निगम के मालवीय नगर जोन में पदस्थ सहायक अग्निशमन अधिकारी महिला अधिकारी को गिरफ्तार किया। आरोप है कि उसने सहायक अग्निशमन अधिकारी एवं फायरमैन भर्ती परीक्षा-2021 में फर्जी डिप्लोमा व दस्तावेजों के आधार पर सरकारी नौकरी प्राप्त की। एसओजी के अनुसार महिला अधिकारी ने लिखित परीक्षा के बाद शारीरिक दक्षता और प्रायोगिक परीक्षा में क्षमता से अधिक अंक प्राप्त किए। जांच में सामने आया कि एक ही शैक्षणिक सत्र में डिग्री व डिप्लोमा हासिल किएद। दस्तावेज सत्यापन में अलग-अलग डिप्लोमा लगाकर गुमराह किया। एसओजी के एडीजी विशाल बंसल ने बताया कि गिरफ्तार महिला की पहचान सोबिया सैयद के रूप में हुई है। सहायक अग्निशमन अधिकारी एवं फायरमैन भर्ती परीक्षा-2021 में व्यापक स्तर पर अनियमितताएं सामने आई हैं, जिनमें फर्जी डिप्लोमा और दस्तावेजों के आधार पर सरकारी सेवा में नियुक्तियां प्राप्त की गईं। कोटा से बी.टेक, नागपुर फायर एंड सेफ्टी डिप्लोमा किया जांच के दौरान सामने आया कि महिला ने राजस्थान टेक्निकल यूनिवर्सिटी, कोटा से नियमित मोड में बी.टेक. की डिग्री प्राप्त करने के साथ-साथ नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फायर एंड सेफ्टी इंजीनियरिंग, नागपुर (महाराष्ट्र) से फायर एंड सेफ्टी इंजीनियरिंग का एक वर्षीय डिप्लोमा भी नियमित मोड में किया। इसके अतिरिक्त, एनआईएफएसई नागपुर से लिखित परीक्षा का परिणाम आने के बाद पुनः सब फायर ऑफिसर का डिप्लोमा प्राप्त किया गया। उसी शैक्षणिक सत्र में सिंघानिया यूनिवर्सिटी, बड़ी पिचेरी (झुंझुनूं) से भी सब फायर ऑफिसर का डिप्लोमा हासिल किया गया। दोनों संस्थानों के बीच लगभग 900 किलोमीटर की दूरी होने के बावजूद एक ही अवधि में डिग्री-डिप्लोमा लेना जांच एजेंसी के अनुसार संदिग्ध है। वीडियो फुटेज की जांच, FIR दर्ज मामले की जांच उप महानिरीक्षक पुलिस के पर्यवेक्षण में की गई। वीडियो फुटेज की जांच, गहन पड़ताल के बाद अपराध प्रमाणित पाए गए। उसके खिलाफ धारा 420, 467, 468, 471 और 120-B में मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *