चिंतपूर्णी में व्यक्ति की ठंड से मौत:वर्षा शालिका में मिला शव, मंदिर के बाहर भीख मांगकर करता था गुजारा

चिंतपूर्णी में एक बुजुर्ग भिखारी की कड़ाके की ठंड से मौत हो गई। बाबा श्री माई दास सदन के पास स्थित वर्षा शालिका में शनिवार सुबह उसका शव मिला। स्थानीय लोगों के अनुसार, यह बुजुर्ग लंबे समय से इस क्षेत्र में रह रहा था। दिन में वह भीख मांगता और रात को वर्षा शालिका में ही सो जाता था। मोईन थाना के एसएचओ राजेश कुमार द्विवेदी ने बताया कि स्थानीय लोगों से सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। प्रारंभिक जांच में मृतक की मौत का कारण ठंड प्रतीत हो रहा है। अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। यह घटना जिला के पुलिस थाना मोईन क्षेत्र की है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि बुजुर्ग को शनिवार सुबह मृत अवस्था में पाया गया। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और मृतक की पहचान करने की कोशिश कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *