पाली में हादसे में वेटर के दांत-पैर टूटे:पैदल घर जा रहा था, अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर

पाली में अज्ञात वाहन ने घर पैदल जा रहे एक वेटर को टक्कर दी। हादसे में वेटर के दांत टूट गए और एक पैर फेक्चर हो गया। इलाज के लिए उसे हॉस्पिटल लाया गया। जहां उसका उपचार जारी है।
जानकारी के अनुसार पाली जिले के चाणोद गांव में रहने वाला 28 साल का विनोद वैष्णव जो वेटर का काम करता है। शुक्रवार शाम को पैदल घर की ओर जा रहा था। इस दौरान अज्ञात वाहन ने उसे पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में वह घायल हो गया। चाणोद गांव के रमेश राणा की सूचना पर एम्बूलेंस लेकर धन्नालाल और सुनील मौके पर पहुंचे और घायल विनोद को इलाज के लिए पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लाए। जहां उसका उपचार किया गया। हादसे में विनोद का एक पैर फेक्चर हो गया और कुछ दांत टूट गए। रमेश ने बताया कि विनोद के माता-पिता नहीं है वह चाणोद गांव में अकेला रहता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *