छतरपुर की सड़कों पर तेज रफ्तार और तेज आवाज से दहशत फैलाने वाले बाइक सवारों के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस ने प्रमुख चाक-चौराहों पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान दर्जनों बाइक रोकी गई, जिनमें कंपनी के साइलेंसर हटाकर मॉडिफाइड ‘पटाखा’ साइलेंसर लगाए गए थे। इन साइलेंसरों से तेज आवाज निकलती थी, जिससे राहगीरों और बुजुर्गों को परेशानी होती थी। पुलिस ने मौके पर मैकेनिक बुलाकर इन साइलेंसरों को हटवाया और जब्त कर लिया। अवैध हूटर और प्रेशर हॉर्न पर भी कार्रवाई पुलिस ने उन वाहन मालिकों पर भी कार्रवाई की, जिन्होंने अपनी गाड़ियों पर अवैध पुलिसिया हूटर और प्रेशर हॉर्न लगा रखे थे। कई वाहनों से हूटर और काली फिल्म हटवाई गई और भारी चालान काटे गए। पुलिस का कहना है कि इस अभियान से शहर में ध्वनि प्रदूषण और यातायात नियमों का उल्लंघन कम करने में मदद मिलेगी।


