राजस्थान बोर्ड ने डिसाइड की प्रैक्टिकल एग्जाम की डेट:एग्जामिनर को भेजनी होगी फोटो; जानिए-कब से होंगे एग्जाम, क्या रहेंगी व्यवस्थाएं

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) की ओर से 12वीं के प्रैक्टिकल एग्जाम की डेट डिसाइड कर दी गई है। रेग्यूलर स्टूडेंट्स के प्रैक्टिकल एग्जाम 1 जनवरी तथा प्राइवेट स्टूडेन्ट्स के 25 जनवरी 2026 से शुरू होंगे। सभी एग्जामिनर को प्रतिदिन संबंधित स्कूल में ली जा रही प्रैक्टिकल एग्जाम की फोटोग्राफ लेनी होगी और इसे बोर्ड की ई-मेल आई डी bserpracticalgpsimages@gmail.com पर भेजनी होगी। रेग्यूलर स्टूडेंट्स के एग्जाम 20 जनवरी 2026 तक तथा प्राइवेट स्टूडेंट्स के एग्जाम 31 जनवरी 2026 तक चलेंगे। बोर्ड प्रशासन ने प्रैक्टिकल एग्जाम-2026 के स्टूडेन्ट्स, स्कूल व एग्जामिनर के लिए निर्देश जारी कर दिए है। बता दें कि बोर्ड की मुख्य परीक्षाएं 12 फरवरी से शुरू होंगी। इसमें 19 लाख 86 हजार 422 स्टूडेंट्स परीक्षा देंगे। अन्य बैच में शामिल हो सकेंगे एब्सेंट स्टूडेन्ट्स बोर्ड की ओर से जारी किए गए निर्देश के मुताबिक प्रायोगिक परीक्षा के दौरान विद्यालय में नियत तिथि को अनुपस्थित रहने वाले परीक्षार्थी की परीक्षा उसी परीक्षक द्वारा उसी विद्यालय में लिए जा रहे अन्य बैच में शाला प्रधान की विशेष अनुमति से कराई जा सकेगी। किसी भी स्थिति में अन्य परीक्षक अथवा अन्य विधालय में परीक्षा की अनुमति नहीं दी जाएगी। परीक्षार्थी को अनुपस्थित मानकर परिणाम जारी कर दिया जाएगा। जिसके लिए शाला प्रधान एवं परीक्षार्थी स्वयं जिम्मेदार रहेंगे। सात दिन पहले अपलोड होंगे एडमिट कार्ड स्वयंपाठी परीक्षार्थियों की प्रायोगिक परीक्षाओं की सूचना एवं प्रवेश पत्र बोर्ड की वेबसाइट पर प्रायोगिक परीक्षा के एक सप्ताह पूर्व अपलोड किए जायेंगे। स्वयंपाठी परीक्षार्थी अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर परीक्षा में शामिल हो सकेंगे। यहां करें कॉन्टेक्ट प्रैक्टिकल एग्जाम की परीक्षा प्रारम्भ से परीक्षा समाप्ति तक बोर्ड की गोपनीय शाखा में स्थापित नियंत्रण कक्ष दूरभाष सं. 0145-2620739.2623776. व तकनीकी समस्या (आई.टी. संबंधित) के समाधान हेतु 0145-2632865.2627454 ई-मेल bserconf2018@gmail.com पर सम्पर्क किया जा सकता है। जिला शिक्षा अधिकारी (मुख्यालय) माध्यमिक पर भी नियंत्रण कक्ष उक्त अवधि में कार्यरत रहेगा। बोर्ड की ओर से ये भी दिए गए निर्देश 12 फरवरी से शुरू होंगे मुख्य एग्जाम राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं का टाइम टेबल जारी किया जा चुका है। 10वीं की परीक्षा 12 से 28 फरवरी 2026 तक आयोजित होगी, जो कुल 17 दिन चलेगी। वहीं, 12वीं की परीक्षा 12 फरवरी से 10 मार्च 2026 तक होगी, जो 28 दिन तक चलेगी। इसमें 19 लाख 86 हजार 422 स्टूडेंट्स परीक्षा देंगे। दसवीं में 10 लाख 68 हजार 610 स्टूडेंट्स हैं, 12वीं के 90 हजार 572 स्टूडेंट्स, वरिष्ठ उपाध्याय के 4123 और प्रवेशिका के 7817 स्टूडेंट्स हैं। 6193 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। यहां देखें मुख्य परीक्षा का पूरा टाइम टेबल…..

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *