सरकारी जमीन पर बने छह मकानों पर चला बुलडोजर:जेसीबी से माडा बाजार से हटाए अतिक्रमण; नोटिस के बाद भी नहीं हटाया था कब्जा

सिंगरौली जिले के माडा मुख्य बाजार में शनिवार को प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। नायब तहसीलदार सुनील दत्त मिश्र के नेतृत्व में सरकारी जमीन पर बने छह मकानों को जेसीबी की मदद से ध्वस्त कर दिया गया। ये मकान वर्षों से अवैध रूप से निर्मित थे। प्रशासन के अनुसार, जिस जमीन से अतिक्रमण हटाया गया है, वह पूरी तरह सरकारी है। इस स्थान पर जनपद पंचायत की ओर से सामुदायिक शौचालय का निर्माण प्रस्तावित है। अतिक्रमणकारियों को पूर्व में नोटिस जारी किए गए थे, लेकिन नोटिस की अवधि समाप्त होने के बाद भी अतिक्रमण नहीं हटाया गया था। अतिक्रमण हटने से माडा बाजार को जाम से राहत नायब तहसीलदार सुनील दत्त मिश्र ने जानकारी दी कि यह कार्रवाई नियमानुसार की गई है। उन्होंने बताया कि अतिक्रमण हटाने से न केवल सरकारी जमीन खाली हुई है, बल्कि माडा मुख्य बाजार में लंबे समय से चली आ रही जाम की समस्या से भी लोगों को राहत मिलेगी। बाजार क्षेत्र में सड़क संकरी होने के कारण अक्सर यातायात बाधित होता था, जिससे आमजन और व्यापारियों को परेशानी होती थी। कार्रवाई के दौरान पुलिस बल और राजस्व विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे, जिससे स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में रही। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सरकारी जमीन पर अवैध कब्जों के खिलाफ भविष्य में भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी। इस पहल को बाजार की व्यवस्था सुधारने और सार्वजनिक सुविधाओं के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *