बार एसोसिएशन चुनाव-वोटों की गिनती फिर से करवाने की मांग:तीन वकीलों ने याचिका लगाई, पुस्तकालय सचिव व कार्यकारिणी सदस्य के मतों के काउंटिंग की डिमांड

कोटा बार एसोशिएशन चुनाव की फिर से मतगणना करने की मांग को लेकर तीन वकीलों ने निर्वाचन विभाग में याचिका लगाई है। वकीलों ने पुस्तकालय सचिव व कार्यकारिणी सदस्य के वोटों की फिर से गिनती करवाकर परिणाम घोषित करने की मांग की है। याचिका पर 22 दिसंबर को सुनवाई होनी है। इस मामले में बार एसोशिएसन कोटा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सलीम मोहम्मद खान ने कहा कि शुक्रवार शाम तक हमें कोई नोटिस नहीं मिला। वहीं निर्वाचन ट्रिब्यूनल सदस्य रविन्द्र कुमार विजय ने बताया कि मतगणना को लेकर तीन रीट लगाई गई है। शनिवार को नोटिस जारी करेंगे। याचिकाकर्ता महाबाहु सिंह राणा ने बताया कि वें इस चुनाव में पुस्तकालय सचिव पद पर प्रत्याशी रहे है। उनकी 7 वोट से हार हुई। इस चुनाव में 1504 वकीलों ने मतदान किया था। काउंटिंग के दिन हमें पड़े मत दिखाए नहीं गए। काउंटिंग के समय कुछ दूरी पर बिठाया गया। जिसके चलते मेरे पक्ष में आए वोटों की गणना करने व देखने मे असमर्थ रहा। चुनाव अधिकारी केवल क्रमांक को बोलकर बॉस्केट में डाल रहे थे। काउंटिंग भी बोलकर की गई हमें वो हनारे पक्ष में पड़े वोटों को दिखाया नहीं गया। शुरुआती काउंटिंग में मै आगे चल रहा था। लास्ट में मुझे 7 वोटों से हारा बताया गया। इस बारे में चुनाव अधिकारियों के सामने आपत्ति दर्ज करवाई थी। उन्होंने कि मतगणना के लास्ट में विचार करने को कहा था।दूसरे दिन शिकायत के लिए मुख्य चुनाव अधिकारी को प्रार्थना पत्र पेश करना चाहा, फोन पर संपर्क भी किया। मुझे बताया गया की 24 घंटे गुजर चुके हैं अब ट्रिब्यूनल में रिट लगानी पड़ेगी। मतगणना के दौरान इसी तरह की धांधली अन्य प्रत्याशियों के साथ भी हुई है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी सहित 7 के खिलाफ निर्वाचन ट्रिब्यूनल अभिभाषक परिषद (कोटा बार) कोटा में याचिका लगाई है। कार्यकारिणी सदस्य पद प्रत्याशी रही याचिकाकर्ता मीनाक्षी कुमारी ने बताया कि काउंटिंग के दिन जैसे ही मतगणना कक्ष में पहुंची तो मेरे पहुंचते ही कहा गया कि आप तो हार गई, यहां क्यू आई। शाम को रिजल्ट अपलोड हुआ जिसमें हितेश मेहता को 525 वोट के साथ विजेता घोषित किया गया। जबकि मेरे उनसे ज्यादा वोट थे। जब मैने आपत्ति जताई तो हितेश के वोट 525 से बढ़ाकर 547 कर दिए। मैने प्रार्थना पत्र देना चाहा तो मुझे बाद में आने को कहा। इसी तरह साथी वकील वैभव के साथ भी हुआ। वैभव 4 वोट से कार्यकारिणी सदस्य का चुनाव हार गए। हम तीनों वकीलों ने पुस्कालय सचिव व कार्यकारिणी सदस्य के मतों की फिर काउंटिंग की मांग को लेकर याचिका लगाई है। ये खबर भी पढ़े- कोटा बार के अध्यक्ष बनें भारत अड़सेला:शंभू सोनी महासचिव, कैलाश बामनिया उपाध्यक्ष, समर्थकों ने कंधे पर उठाया, कोर्ट परिसर में जश्न कोटा बार एसोसिएशन चुनाव के लिए मतगणना खत्म हो गई है। भारत सिंह अड़सेला कोटा बार के अध्यक्ष बने है।। भारत सिंह अड़सेला को 697 वोट, गोपाल दत्त शर्मा 581,अतीश सक्सेना 107 व बृजराजसिंह चौहान को 104 वोट मिले। भारत सिंह अड़सेला ने 116 मतों से जीत हासिल की।कैलाश बामनिया बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष बने हैं। कैलाश को 890 वोट मिले। इमरान खान को 356 व चेतन कुमार पाराशर को 205 वोट मिले। कैलाश ने 534 वोटो से जीत हासिल की। खबर पढ़े

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *