जयपुर-आगरा हाईवे पर कार सवार लोगों से लूट:बदमाशों ने कार आगे लगाई, देसी कट्टा दिखाकर लूटा; फरार हुए, जांच में जुटी पुलिस

दौसा जिले के मानपुर थाना क्षेत्र में जयपुर-आगरा नेशनल हाईवे पर शनिवार सुबह कार सवारों से लूट हो गई। कार सवार भरतपुर से जयपुर की तरफ जा रहे थे। मानपुर इलाके में बदमाशों ने कार लगाकर पीड़ितों की कार को रुकवा लिया। इसके बाद देसी कट्‌टा दिखाकर कार और कैश लूट ले गए। पीड़ितों ने दौसा पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने नाकाबंदी कराई लेकिन सफलता नहीं मिली। मानपुर थाना इंचार्ज सुरेश कुमार ने बताया- कार सवार चौराहे पर नाश्ता करने के बाद जयपुर की ओर जा रहे थे। इस दौरान दूसरी कार से तीन बदमाशों में वारदात को अंजाम दिया। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। जानकारी के अनुसार कार सवार लोग भरतपुर से जयपुर की ओर जा रहे थे। इस दौरान पीपलकी गांव के पास हाईवे पर बदमाशों ने कार लगाकर उनकी गाड़ी को रुवा लिया। देसी कट्‌टे की नोक पर आरोपियों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश कार छीनकर मेहंदीपुर बालाजी की तरफ फरार हो गए। सूचना मिलते ही जयपुर-आगरा नेशनल हाईवे पर नाकाबंदी करवाई गई। जिसे देख बदमाश लंगड़ा बालाजी पुलिया के पास से रास्ता बदलकर फरार हो गए। बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए स्थानीय पुलिस के साथ डीएसटी भी जुटी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *