भिवानी पहुंचे नागौर सांसद हनुमान बेनिवाल:बोले-भाजपा किसान विरोधी, दिल्ली चुनाव में नहीं करेंगे समर्थन, कृषि यंत्रों से हटाए जीएसटी

हरियाणा के भिवानी जिले में आयोजित प्रेसवार्ता में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के प्रमुख और नागौर से सांसद हनुमान बेनिवाल ने कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर अपनी बात रखी। उन्होंने कृषि यंत्रों को जीएसटी से मुक्त करने की मांग को प्रमुखता से उठाया और कहा कि वे इस मुद्दे को संसद में भी उठाएंगे। सरकार ने उद्योगों के किए 16 लाख करोड़ माफ बेनिवाल ने भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि जिस सरकार ने उद्योगों के 16 लाख करोड़ रुपए माफ किए हैं, वह किसानों के कर्ज माफ क्यों नहीं कर सकती। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनकी पार्टी आगामी दिल्ली चुनाव में भाजपा का समर्थन नहीं करेगी। अग्नि वीर योजना समाप्त करने की मांग सैन्य भर्ती से जुड़े मुद्दे पर बोलते हुए उन्होंने अग्नि वीर योजना को समाप्त करने की मांग की। उन्होंने बताया कि पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और दिल्ली के युवाओं के साथ मिलकर एक बड़ा प्रदर्शन किया जाएगा। सुप्रीम कोर्ट दे किसानों से बातचीत के निर्देश जल संकट के मुद्दे पर बेनिवाल ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से बातचीत हुई है। राजस्थान के गंगानगर, हनुमानगढ़, नागौर, चुरू सहित 12-13 जिलों को पंजाब से समय पर पानी मिलना चाहिए। किसान नेता डल्लेवाल के आमरण अनशन के संदर्भ में उन्होंने सुझाव दिया कि सुप्रीम कोर्ट को केंद्र सरकार को किसानों से वार्ता के लिए निर्देश देना चाहिए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *