जालोर-सांचौर में देर रात हल्की बूंदाबांदी हुई। शनिवार सुबह से बादल छाए हैं। बारिश की संभावना जताई गई है। हवा में गलन का एहसास रहा। रात का न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री और शनिवार सुबह तापमान 6.9 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने आज और कल हल्की बूंदाबांदी की संभावना जताई है। बता दें कि जालोर में पिछले कुछ दिनों से रात में सर्दी और दिन में तेज धूप का दौर रहा। शुक्रवार रात हल्की बूंदाबांदी से मौसम बदल गया। शनिवार दोपहर तक बादलों का डेरा है। बादलों की आवाजाही होने से जिले में रात के तापमान में हल्की बढ़ोतरी रही। गुरुवार के मुकाबले शुक्रवार का तापमान जालोर-सांचौर में गुरुवार के मुकाबले शुक्रवार को रात के तापमान में 2.3 डिग्री बढ़ोतरी होकर 6.6 डिग्री व दिन के तापमान में 0.3 डिग्री बढ़ोतरी होकर 28.5 डिग्री दर्ज किया गया है। वहीं गुरुवार को रात का तापमान 4.3 व दिन का तापमान 28.2 डिग्री दर्ज किया गया है। तथा शनिवार को सुबह का तापमान 6.9 डिग्री दर्ज किया गया है। मौसम विशेषज्ञ आनंद कुमार शर्मा ने बताया कि प्रदेश में वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होने से प्रदेश के कई जिलो में बारिश की संभावना है। जालोर-सांचौर में इसका कोई प्रभाव नही रहेगा। लेकिन बादलों की आवाजाही के चलते दो दिन तक धूप नहीं खिलने की संभावना है। आंशिक बूंदाबांदी भी हो सकती है। जालोर पिछले 5 दिन में इस तरह घटा-बढ़ा तापमान


