आप मेवाड़ में हैं और तमिलनाडु, केरल, आंध्रप्रदेश या कर्नाटक में होने का एहसास हो। उदयपुर के पास देबारी में शेफ के हाथों साउथ डिश का स्वाद ले सकते हैं। दरअसल, दक्षिण भारत के जायके से भरा दक्षिण डिलाइट फेस्टिवल शुक्रवार शाम को शुरू हुआ। ये 12 जनवरी तक चलेगा। चेट्टिनाड करी और नारियल सूप भी इस फेस्टिवल में आपको दक्षिण का स्वाद देता सांबर, वड़ा, इडली-डोसा तो मिलेगा ही लेकिन साथ में तमिलनाडु की मसालेदार चेट्टीनाड करी से लेकर केरल के नारियल-युक्त स्वाद वाला सूप भी। यह फेस्टिवल पद्मिनी बाग रिसॉर्ट और स्पा देबारी में चल रहा है। रिसॉर्ट की और से इन्वेंट्री होटल्स और इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट (आईआईएचएम) के सहयोग से 12 जनवरी तक चलने वाले फेस्टिवल का शुभारंभ उदयपुर की टूरिज्म डिप्टी डायरेक्टर शिखा सक्सेना और डॉ. आनंद गुप्ता ने किया। इस मौके पर एडीएम प्रशासन दीपेंद्र सिंह राठौड़, नगर निगम के चीफ फायर ऑफिसर बाबूलाल चौधरी, होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष सुदर्शन सिंह कारोही, पूर्व अध्यक्ष भगवान वैष्णव, धीरज दोषी, उद्यमी रोबिन सिंह आदि मौजूद थे। पद्मिनी बाग के निदेशक पृथ्वीराज सिंह चौहान और इन्वेट्री होटल्स के सुदिप्तो देव स्वागत किया। ऐसे आयोजनों से दक्षिण का टूरिस्ट भी जुड़ेगा लेकसिटी से
उप निदेशक शिखा सक्सेना ने कहा कि हम नए-नए इवेंट लेकर आएंगे तो उदयपुर में टूरिज्म चरम पर रहेगा। आफ सीजन होगा तब भी टूरिस्ट उदयपुर से कनेक्ट रहेगा। सक्सेना ने कहा कि यह यूनिक कार्यक्रम है। ऐसे आयोजनों से दक्षिण उदयपुर से जुड़ेगा। इस तरह के आयोजन एक तरह से सांस्कृतिक परम्पराओं को एक्सचेंज करते हैं। आने वाले समय में हम ऐसे प्लान करेंगे कि टूरिज्म विभाग भी ऐसे कार्यक्रम को प्रमोट करने में कोई कमी नहीं छोड़ेगा। डॉ. आनंद गुप्ता ने कहा कि ऐसे प्रयास का स्वागत है और इसका सीधा फायदा हमारे शहर को होगा। उन्होंने कहा कि हमारे शहर के लोग भी यहां आए तो उनको भी लगेगा कि यह बड़ा कार्यक्रम है। यहां आने वाला बहुत कुछ लेकर ही जाएगा। यह समय रहेगा फेस्टिवल का
पद्मिनी बाग के निदेशक पृथ्वीराज सिंह चौहान ने बताया कि इसमें साउथ इंडियन फूड की कई वेरायटी होगी जो मेवाड़ की धरती पर बनते देखेंगे और उसका स्वाद लेंगे। इसमें शाकाहरी डिश की ढेरों श्रृंखला होगी। चौहान ने बताया 11 जनवरी को दोपहर 1 से 3 और 12 जनवरी को दोपहर 1 से रात 10 बजे तक फेस्टिवल चलेगा। कर्नाटक की सुगंधित बिरयानी भी
इन्वेट्री होटल्स के सुदिप्तो देव और सुमन मेहती ने बताया कि इस फेस्टिवल में दक्षिण के तमिलनाडु, कर्नाटक, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना के फूड काउंटर होंगे। इसमें शामिल होने वालों को तमिलनाडु की मसालेदार चेट्टीनाड करी से लेकर केरल के समृद्ध, नारियल-युक्त स्वाद, कर्नाटक की सुगंधित बिरयानी और आंध्रप्रदेश के तीखे स्वाद तक के प्रामाणिक व्यंजनों का स्वाद लेने का अवसर मिलेगा।


