टोंक में शॉर्ट-सर्किट से मोबाइल दुकान में आग:ट्यूबवेल से पानी भरकर बुझाई आग, 6 लाख का नुकसान

टोंक के सोप उप तहसील मुख्यालय क्षेत्र के कोटड़ी गांव में शुक्रवार देर रात एक मोबाइल दुकान में शॉर्ट-सर्किट से भीषण आग लग गई। घटना रात करीब 11 बजे की है। रात का समय होने के कारण दुकानदार को आग लगने की जानकारी काफी देर से मिल सकी। जब तक वह मौके पर पहुंचा और स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया, तब तक दुकान के भीतर रखा लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो चुका था। प्रारंभिक तौर पर करीब 6 लाख रुपए के नुकसान का आकलन किया गया है। देर रात दुकान में भभकी आग जानकारी के अनुसार शंकरलाल बैरवा पुत्र मोतीलाल बैरवा, निवासी बगावदा, की लालसोट–दौसा मेगा हाईवे स्थित कोटड़ी चौराहा पर मोबाइल की दुकान है। अन्य दिनों की तरह शुक्रवार शाम करीब 5:30 बजे वह दुकान बंद कर घर चला गया था।देर रात अचानक दुकान में शॉर्ट-सर्किट हुआ और आग लग गई। पुलिस गश्त के दौरान हुआ खुलासा आग की जानकारी उस समय सामने आई, जब सोप थाना पुलिस मध्यरात्रि गश्त के दौरान बाजार से गुजर रही थी। दुकान से धुआं निकलता देख पुलिसकर्मियों ने गाड़ी रोकी। इसी दौरान पड़ोसियों ने भी दुकान से आग की लपटें उठती देखीं और तुरंत दुकानदार को फोन कर घटना की सूचना दी। कुछ ही देर में दुकानदार मौके पर पहुंचा। जैसे ही शटर खोला गया, आग और अधिक भड़क उठी। आसपास के लोग भी मौके पर जुट गए। ट्यूबवेल से पानी लाकर बुझाई आग मौके पर आग बुझाने के लिए पानी की कोई व्यवस्था नहीं थी। इसके बाद पुलिस, दुकानदार और स्थानीय लोगों ने मिलकर पास की ट्यूबवेल से पानी भर-भरकर आग बुझाने का प्रयास किया। कड़ी मशक्कत के बाद करीब रात 1 बजे आग पर काबू पाया जा सका। हालांकि तब तक दुकान के भीतर रखा 2 कैमरे, 1 लैपटॉप, 15 मोबाइल फोन, 1 प्रिंटर, 1 इनवर्टर, 2 बैटरी, 2 काउंटर, करीब एक लाख रुपए का अन्य सामान, मोबाइल रिपेयरिंग का उपकरण, फर्नीचर सहित पूरा सामान जल गए। नुकसान देख रो पड़े परिजन, सहायता की मांग शनिवार सुबह दुकानदार के परिजन दुकान पर पहुंचे। आसपास के लोगों और बुजुर्गों ने उन्हें ढांढस बंधाया। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से पीड़ित दुकानदार को आर्थिक सहायता प्रदान करने की मांग की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *