सतना पुलिस की यात्रियों से सतर्क रहने की अपील:रेलवे स्टेशन पर पुलिस डॉग स्क्वॉड की मदद से सामान और लोगों की हुई जांच

सतना पुलिस ने प्रयागराज महाकुंभ के मद्देनजर शनिवार को रेलवे स्टेशन पर डॉग स्क्वॉड की मदद से विशेष जांच अभियान चलाया। इस दौरान स्टेशन परिसर और प्लेटफॉर्म पर यात्रियों के सामान की जांच की गई। सतना स्टेशन की स्थिति मुंबई-हावड़ा रेल मार्ग पर प्रयागराज से पहले होने के कारण यहां से बड़ी संख्या में श्रद्धालु महाकुंभ के लिए यात्रा करते हैं। रीवा, सीधी, पन्ना, छतरपुर और आसपास के जिलों से आने वाले यात्री सतना स्टेशन से प्रयागराज जाने के लिए ट्रेन पकड़ते है। इस कारण स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ बढ़ने की संभावना है। पुलिस की लोगों से सतर्क रहने की अपील पुलिस ने यात्रियों को भीड़-भाड़ में विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी है। उन्हें किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत जीआरपी या आरपीएफ को देने का निर्देश दिया है। सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करते हुए डॉग स्क्वॉड ने बस स्टैंड में भी विशेष जांच अभियान चलाया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना और किसी भी अप्रिय घटना को रोकना है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *