खरगोन में 15 देशी पिस्टल और 6 कट्‌टे बरामद:हथियार बनाकर झाड़ियों में गाड़कर रखता था, कट्‌टा बनाने की सामग्री जब्त

खरगोन पुलिस ने अवैध हथियारों के कारोबार का भंडाफोड़ करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। भीकनगांव और बेडिया पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में आरोपी मुकेश छाबड़ा (40) के कब्जे से 15 हैंडमेड देशी पिस्टल और 6 देशी कट्टे बरामद किए गए हैं। वह हथियार बनाकर झाड़ियां में छिपा देता था और फिर बेचता था। आरोपी से कुल बरामद हथियारों की कीमत 4.65 लाख रुपये आंकी गई है। 5 पिस्टल के साथ हुआ था गिरफ्तार एसपी धर्मराज मीणा के अनुसार, मुखबिर की सूचना पर शुक्रवार शाम को शकरखेड़ी-मवास्या रोड पर मोहनदढ फाटा के पास से आरोपी को 5 देशी पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि वह शकरखेड़ी और सिगनुर के बीच झाड़ियों में अन्य हथियार गाड़कर छिपा कर रखता था। पुलिस ने रात में वहां से 10 और देशी पिस्टल तथा 6 देशी कट्टे बरामद किए। साथ ही हथियार बनाने की सामग्री भी जब्त की गई। पहले भी आर्म्स एक्ट में गिरफ्तारी हो चुकी है सिगनुर निवासी आरोपी मुकेश पर पहले से ही गोगावां थाने में 2019 और भीकनगांव थाने में आर्म्स एक्ट के मामले दर्ज हैं। वर्तमान मामले में भीकनगांव थाने में 2023 में धारा 25(1) आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड की मांग करेगी। जांच में यह भी पता चला है कि आरोपी हथियार बनाकर उन्हें झाड़ियों में छिपाता और फिर मौका देखकर बेच देता था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *