भोपाल एवं प्रदेश के अन्य स्टेशनों से अशोक नगर, मुंगावली एवं बदरवास जाने वाले रेल यात्रियों के लिए राहत की खबर है। रेलवे ने 13 रेल गाड़ियों का भोपाल मंडल के अशोक नगर, मुंगावली एवं बदरवास स्टेशनों पर प्रायोगिक तौर पर दोनों दिशाओं में छः माह के लिए ठहराव प्रदान किया गया है। अशोक नगर स्टेशन पर यह गाड़ियां रुकेंगी मुंगावली स्टेशन पर यह ट्रेनें रुकेंगी बदरवास स्टेशन पर रुकेंगी यह ट्रेनें 20961 उधना जंक्शन-बनारस सुपरफास्ट एक्सप्रेस का 14 जनवरी से 12 जुलाई तक आगमन/प्रस्थान समय रात्रि 10:04/10:06 बजे रहेगा।
20962 बनारस-उधना सुपरफास्ट एक्सप्रेस का 16 जनवरी से 14 जुलाई तक आगमन/प्रस्थान समय सुबह 06:35/06:37 बजे रहेगा।
22193 दौंड जंक्शन-ग्वालियर सुपरफास्ट एक्सप्रेस का 13 जनवरी से 11 जुलाई तक आगमन/प्रस्थान समय रात्रि 9:04/9:06 बजे रहेगा।
22194 ग्वालियर -दौंड जंक्शन सुपरफास्ट एक्सप्रेस का 11 जनवरी से 9 जुलाई तक आगमन/प्रस्थान समय रात 7:18/7:20 बजे रहेगा।


