इंदौर में वायईएफ भारत समिट 2025 का आयोजन:सीएम इंदौर पहुंचे, कहा-एक साल में दो शहरों में मेट्रो शुरू करने वाला मप्र पहला राज्य

वायईएफ भारत समिट 2025 में शामिल होने इंदौर पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एयरपोर्ट पर मीडिया से बात की। उन्होंने कहा कि देश में मध्य प्रदेश पहला ऐसा राज्य है, जिसने एक साल में दो शहरों में मेट्रो का संचालन शुरू किया है। दिसंबर 2025 का अंतिम सप्ताह मप्र के लिए ऐतिहासिक साबित होगा। उन्होंने इंदौर और भोपाल के मेट्रोपॉलिटन क्षेत्र को 2047 विजन के लिए बड़ी उपलब्धि बताया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इसी सप्ताह में ग्वालियर में उद्योग के लिए महत्वपूर्ण दिन होगा। साथ ही प्रदेश में 4 नवीन मेडिकल कॉलेज की भी सौगात मिलने वाली है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री द्वारा भूमिपूजन किया जाएगा। उन्होंने भोपाल मेट्रो के शुभारंभ को लेकर प्रदेशवासियों को बधाई दी है। युवा उद्यमियों को मार्गदर्शन देंगे सीएम यंग एंटरप्रेन्योर्स फोरम (YEF) भारत के मध्यप्रदेश चैप्टर द्वारा शहर में वायईएफ भारत समिट 2025 का आयोजन शनिवार को किया जा रहा है। यह एक दिवसीय फ्लैगशिप समिट “नेशन फर्स्ट” की सशक्त विचारधारा से प्रेरित है, जिसका उद्देश्य देश में उद्यमिता को बढ़ावा देना और युवा उद्यमियों को मार्गदर्शन देना है। समिट का आयोजन शहर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में किया जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए भोपाल से इंदौर आएंगे और सुबह करीब 11 बजे समिट का उद्घाटन करेंगे। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की भी विशेष उपस्थिति रहेगी। कार्यक्रम में देश की जानी-मानी हस्तियां, उद्योग जगत के दिग्गज और प्रभावशाली विचारक शामिल होंगे। नामचीन वक्ताओं की रहेगी मौजूदगी वायईएफ भारत समिट 2025 में ख्यात भारतीय पॉडकास्टर राज शमनानी, प्रसिद्ध आध्यात्मिक वक्ता अमोघ लीला दास, कार्नीलियन एसेट मैनेजमेंट के फाउंडर एवं सीआईओ विकास खेमनानी सहित कई प्रतिष्ठित लीडर्स, उद्यमी और चेंजमेकर्स अपने विचार साझा करेंगे। नवाचार और नेतृत्व पर होगी चर्चा आयोजकों के मुताबिक यह समिट युवा उद्यमियों, स्टार्टअप फाउंडर्स और बिजनेस लीडर्स के लिए प्रेरणा, नेटवर्किंग और सीखने का एक महत्वपूर्ण मंच साबित होगी, जहां नवाचार, नेतृत्व और राष्ट्र निर्माण से जुड़े विषयों पर गहन चर्चा की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *