अजमेर में वोटर कम हुए, लेकिन 248 पोलिंग बूथ बढे़:1200 वोटर के नए नियम से बदले बूथ; 100 साल से ज्यादा के 246 वोटर

भारत निर्वाचन आयोग की ओर से कराए गए गहन पुनरीक्षण कार्य (SIR) के बाद जारी की गई वोटर लिस्ट में भले ही मतदाता कम हो गए, लेकिन पोलिंग बूथ की संख्या बढ़ी है। जिले में 248 नए पोलिंग बूथ बनने से संख्या 1643 हुई, जबकि पहले 1395 थे। वोटर लिस्ट में मतदाता लिस्ट में 1 लाख 52 हजार 684 के नाम कटे है। लेकिन बूथ पर 1200 मतदाताओं को रखने के कारण यह संख्या बढ़ी है। अब किशनगढ़ में 316, पुष्कर में 289, अजमेर उत्तर में 232, दक्षिण में 211, नसीराबाद में 322 पोलिंग स्टेशन होंगे। वहीं जारी की गई वोटर लिस्ट के अनुसार 246 वोटर ऐसे है, जिनकी उम्र 100 साल से ज्यादा है। बता दें कि एसआईआर से पहले 15 लाख 7 हजार 499 नाम थे। इनमें 1 लाख 52 हजार 684 के नाम कटे हैं। अब 13 लाख 54 हजार 815 वोटर हैं। इनमें पुरुष मतदाता 6 लाख 95 हजार 297, महिला मतदाता 6 लाख 59 हजार 502 तथा थर्ड जेंडर मतदाता 16 हैं। 14 फरवरी 2026 को मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। किस उम्र के कितने वोटर… 15 जनवरी तक दर्ज करा सकते है आपत्ति जारी की गई लिस्ट पर वोटर 15 जनवरी तक अपनी आपत्ति भी दर्ज करा सकते हैं। मतदाताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारियों को मतदान केन्द्र आवंटित किए गए हैं। नोटिस अवधि के दौरान वोटर आयोग द्वारा निर्धारित 13 दस्तावेजों में से अपनी श्रेणी अनुसार दस्तावेज संबंधित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी अथवा सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत कर सकेंगे। अजमेर की विधानसभावार मेपिंग की ये स्थिति……. अजमेर जिले में कितने लोगों के नाम कटे… अजमेर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में कटे सबसे ज्यादा नाम नाम जुड़वाने के लिए करें आवेदन जो व्यक्ति दिनांक एक अप्रैल, एक जुलाई एवं 1 अक्टूबर 2026 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर रहे हैं। वे भी अपना नाम मतदाता सूची में जुड़वाने के लिए निर्धारित फॉर्म एवं घोषणा पत्र भरकर आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। एसआईआर से सम्बन्धित ये खबरें भी पढ़ें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *