बैंकों के बाहर अव्यवस्थित पार्किंग बनी मुसीबत:ट्रैफिक जाम की समस्या, घंटों तक फंसे रहने से लोग परेशान

नागौर जिले के गोटन कस्बे के मुख्य बाजार में बैंकों के बाहर अव्यवस्थित दोपहिया पार्किंग के कारण यातायात व्यवस्था पूरी तरह बिगड़ गई है। बैंकिंग समय में सड़क पर खड़े वाहनों से आधी सड़क पार्किंग में बदल जाती है, जिससे घंटों जाम लगता है और आमजन को परेशानी होती है। बैंकों के पास निर्धारित पार्किंग नहीं होने से ग्राहक मजबूरन सड़क किनारे वाहन खड़े करते हैं। इसका असर पैदल यात्रियों, व्यापारियों और स्थानीय लोगों पर पड़ रहा है। जाम के दौरान एम्बुलेंस जैसे आपातकालीन वाहनों का निकलना भी मुश्किल हो जाता है। यूको बैंक की मैनेजर श्वेता सांखला ने समस्या स्वीकार करते हुए ग्राहकों को जागरूक करने की बात कही है। वहीं, स्थानीय लोगों और व्यापारियों ने प्रशासन से बैंकों के साथ समन्वय कर स्थायी पार्किंग व्यवस्था और यातायात सुधार की मांग की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *