जैसलमेर जिले में ‘सड़क सुरक्षा माह’ कार्यक्रमों के तहत सदर थाना पुलिस ने बिना नंबरी व काले शीशे लगी गाड़ियों की जांच की। इस दौरान लोगों को सड़क सुरक्षा के नियमों को लेकर भी लोगों को जानकारी दी। सदर थाना एएसआई मुकेश बीरा के नेतृत्व में शनिवार को पुलिस टीम ने बाड़मेर रोड पर बैरिकेड लगाकर गाड़ियों की जांच की। गौरतलब है कि जिले में इन दिनों सड़क सुरक्षा महीना का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान परिवहन विभाग, पुलिस जिले में सड़क सुरक्षा के नियमों कि पालना को लेकर लगातार काम कर रही है। सदर थाना पुलिस ने इस अभियान के तहत शनिवार को बाड़मेर रोड पर चेकिंग अभियान चलकर लोगों को सड़क सुरक्षा के नियमों की जानकारी दी। अभियान के दौरान कई गाड़ियों के शीशों पर लगी काली फिल्म को उतारा गया साथ बिना नंबरी गाड़ियों के चालान भी बनाए गए। इस दौरान लोगों को हेलमेट पहनने, गाड़ी में सीट बेल्ट लगाने व स्पीड लिमिट में गाड़ी चलाने के लिए भी लोगों को समझाया गया। ASI मुकेश बीरा ने बताया कि एसपी सुधीर चौधरी के निर्देश पर जिले में पुलिस अलर्ट होकर सड़क सुरक्षा को लेकर काम कर रही है। इस अभियान के दौरान सभी टैक्सी ड्राइवर के वर्दी पहनने, क्षमता से अधिक संवारिया नही भरने व वाहन के दस्तावेज सही रखने के लिए पाबंद किया गया।


