नरसिंहगढ़ के श्री जमात मंदिर में श्री रामलला के भव्य मंदिर की प्रथम वर्षगांठ उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाई गई। मंदिर प्रांगण को फूलों और गुब्बारों से आकर्षक रूप से सजाया गया, जिसमें विशेष आकर्षण का केंद्र फूलों से बनाई गई भव्य रंगोली रही। कार्यक्रम की शुरुआत ठाकुर जी के विशेष अभिषेक से हुई। इस अवसर पर उन्हें केसरिया रंग का भव्य श्रृंगार कराया गया। दोपहर 12 बजे मंदिर के महंत दीपेंद्र दास ने महाआरती संपन्न कराई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। महाआरती के बाद भक्तिमय भजनों का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं के बीच सबरी के बैर, मालवा मिष्ठान और फलों की प्रसादी का वितरण किया गया। वहीं, जोरदार आतिशबाजी भी की गई। श्री रामलला मंदिर की प्रथम वर्षगांठ के आयोजन की तस्वीरें-


