अमृतसर | गोल बाग बाहरी दीवार पर लगी लोहे की ग्रिलें चोरों के द्वारा गायब की जा रही हैं। इससे इस ऐतिहासिक बाग की सुंदरता पर ग्रहण लग रहा है। वहीं इसके साथ आवारा पशु भी बाग में घुस रहे हैं जिससे छोटे बच्चों महिलाओं और बुजुर्गों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। लोगों का कहना है कि नगर निगम की अनदेखी के कारण इस पार्क को चोरों और नशेड़ियों के द्वारा निशाना बनाया जा रहा है और वे लोग यहां से लोहे की ग्रिल चोरी करके इसे निजी स्वार्थ के लिए भेज रहे हैं। इससे आसपास का इलाका भी भद्दा लग रहा है। लोगों ने नगर निगम से मांग की है कि इस जगह पर प्रॉपर प्रबंध किए जाएं वहीं पुलिस प्रशासन को भी अपनी गश्त बढ़ानी चाहिए ।-संदीप सिंह निवासी गोलबाग


